पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई

चमोली।मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न बिन्दुओं छात्र-छात्राओं की नामांकन की स्थिति, शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद उपलब्धियों परिणाम विश्लेषण, पाठ्य सहगामी गतिविधियों, स्थायी तथा संविदा कर्मचारियों की स्थिति आदि पर गहन […]

यूएसडीएमए के अपर सीईओ राजकुमार नेगी ने किया जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा

रूद्रपुर। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून श्री राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation, USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़े विविध पक्षों एवं वर्तमान में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र […]

आढ़त बाजार पुनर्निर्माण कार्य का 20 जनवरी तक जीओ जारी करने के निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल की शिष्टाचार भेंट, नगर विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों […]

सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी […]

सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल  निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। भविष्य में मुख्यमंत्री श्री धामी प्रत्येक जिले […]

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज़, लापरवाह अधिकारियों पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की नई एवं गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। मुख्य सचिव ने […]

पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री ने ली ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में राज्य सरकार द्वारा रिवर्स […]

समानता, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित एवं विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में आई मुस्लिम महिलाओं ने […]

369 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

चमोली।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल जन जन की सरकार, जन जन के द्वार के तहत गुरुवार को  नन्दागर विकासखण्ड के मटई गॉव एवं जोशीमठ के उर्गम गॉव में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल […]