मुख्यमंत्री धामी के निर्देश—मानव-वन्यजीव संघर्ष पर 30 मिनट में वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचे

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को समाप्त करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन और प्रशासन दोनों स्तरों पर प्रभावी प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना […]

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार,अभियुक्त से 02 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 07.88 ग्राम हेरोइन बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विज़न को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद […]

दिन में सुहावना हो रहा नैनीताल का मौसम, सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

रिपोर्ट — ललित जोशी नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल और उसके आसपास इन दिनों दिन में मौसम सुहावना होने से पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। वहीं सुबह और शाम कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रही है। शाम के समय प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की […]

डी फार्मा व बी फार्मा कोर्स में फार्मेसी एक्ट के अनुरूप हो प्रवेश: रजिस्ट्रार

देहरादून। फार्मेसी अधिनियम 1948 (1948 क 8) की धारा 10 के अंतर्गत शिक्षा विनियम 1992, 1994 व 2014 के विपरीत प्रदेश के कुछ कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा डी. फार्मा और बी. फार्मा में गलत तरीके से प्रवेश दिए जाने पर स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार, […]

चरस के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। […]

मानवाधिकार दिवस पर 30 यूनिट से अधिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 30 यूनिट से अधिक रक्तदान […]

मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े निर्णय: पारेषण लाइनों के मुआवज़े में वृद्धि, भवन उपविधियों में सुधार

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पारेषण लाइनों के निर्माण में मार्गाधिकार सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं अनुपूरक दिशा-निर्देशों को पिटकुल हेतु अंगीकार करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने […]

मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तकों का विमोचन, ‘मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड’ का लोकार्पण

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (myscheme.gov.in) का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेरी […]

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण – सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत विमर्श

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा […]

सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों का किया बारीकी से निरीक्षण

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सरोवर नगरी नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले चीना बाबा मंदिर के निकट सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल और दीना होटल में आग से क्षतिग्रस्त हुए भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। विगत दिवस हुई […]