उत्पीड़नकरनेकेबजायकल्याणपरध्यानदोसरकार #नोवर्कनोपेकाफरमान #सर्वोच्चन्यायालयकीगरिमाकाध्याननहीं #सरकारसकारात्मककदमक्योंनहींउठा_रही विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता में सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मी कई दिनों से अपनी मांगों और उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी […]
उत्तराखंड
देहरादून में यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा, एडीजी अपराध और कानून व्यवस्था ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बढ़ते ट्रैफिक दबाव, उपलब्ध संसाधनों, फोर्स की कमी और सुधारात्मक कदमों पर व्यापक चर्चा की गई। समीक्षा गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा […]
प्रेसर हॉर्न बजाने वाले हो जाओ सावधान वरना भुगतना होगा चालान
रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद में एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं। अगर कोई प्रेसर हॉर्न लगाते हुए व बजाते हुए पाया गया तो तुरंत चालान किया जाये।इसी दौरान पुलिस ने प्रेसर हॉर्न लगे 47 वाहनों के किए चालान […]
केंद्र ने खनन सुधारों पर उत्तराखंड को फिर दी ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, माइनर मिनरल रिफॉर्म्स में देश में नंबर-1 बना राज्य
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधारों और दक्षता के चलते उत्तराखंड को केंद्र सरकार से एक बार फिर बड़ी सहायता राशि प्राप्त हुई है। केंद्र के खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में उत्कृष्ट […]
उत्तराखंड में 6 माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर पाबंदी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्याधीन सेवाओं में आगामी छह माह के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली द्वारा अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार लोकहित को देखते हुए उ.प्र. अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखंड राज्य में […]
मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश — दोनों मंडलों में स्थापित होंगे स्प्रिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन, विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) जल्द तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को […]
सह–संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) बीजेपी उत्तराखंड राजेश्वर पैन्यूली ने सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। पौड़ी लोकसभा सांसद एवं बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी से सह–संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) बीजेपी उत्तराखंड श्री राजेश्वर पैन्यूली ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर बिहार में बीजेपी की भारी जीत पर बधाई दी और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में भी […]
रसायन विज्ञान विभाग में “Chemistry for Life” विषय पर व्याख्यान माला आयोजित
देहरादून। रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के तत्वावधान में “Chemistry for Life” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. रोहित वर्मा एवं डॉ. सुशील चंद्र सती ने अपने-अपने विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए। व्याख्यान माला के दौरान प्राध्यापकों […]
टिहरी महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर विविध कार्यक्रम आयोजित
टिहरी। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की नशा मुक्ति समिति द्वारा प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी के संरक्षण तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी. एस. नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। […]
चमोली कोषागार ने तैयार किया क्यूआर कोड, अब एक क्लिक में मिलेगी सभी विभागीय जानकारी
चमोली,। चमोली जिले के कोषागार से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए विभागीय जानकारी प्राप्त करना अब और आसान हो गया है। कोषागार चमोली ने एक विशेष क्यूआर कोड तैयार किया है, जिसे स्कैन करते ही विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी सीधे मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी मामूर […]
