रसायन विज्ञान विभाग में “Chemistry for Life” विषय पर व्याख्यान माला आयोजित
देहरादून। रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के तत्वावधान में “Chemistry for Life” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. रोहित वर्मा एवं डॉ. सुशील चंद्र सती ने अपने-अपने विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए।
व्याख्यान माला के दौरान प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान के आधुनिक एवं वैश्विक प्रयोगों के साथ-साथ हरित रसायन (Green Chemistry) के महत्त्व और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, उपाध्यक्ष शैली सिंह, सचिव मनीष कुमार, सहसचिव रिंकी राणा, कोषाध्यक्ष भूमिका वर्मा सहित कक्षा प्रतिनिधि तानिया शर्मा, शैली राठौर, पलक सिंह, आयुष कुमार, आर्यन राठौर और कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने छात्रों को अनुशासित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. के.के. बंगवाल, श्रीमती अंजली देवी एवं श्रीमती पूनम गांधियन सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

