HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड के लिये स्वीकृत रूपये 527 करोङ रूपए की अवशेष राशि

Spread the love

देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता की योजना’ के अंतर्गत, उत्तराखण्ड के लिये स्वीकृत रूपये 527 करोङ रूपए की अवशेष राशि 162 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिये हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्यों को वित्तीय सहायता की योजना के अंतर्गत, स्वीकृत 527 करोड़ रुपये में से पूर्व में रूपये 365 करोड की राशि अवमुक्त की गई थी। अब शेष 162 करोड रूपए की राशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इस प्रकार भारत सरकार द्वारा पूरी धनराशि 527 करोड़ अवमुक्त कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियो के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास पथ की ओर अग्रसर है।

देवभूमि खबर

Related articles