उधमसिंहनगर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 30 हज़ार के फरार ईनामी को पंजाब से किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 30 हज़ार के फरार ईनामी को पंजाब से किया गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रपुर।उधमसिंहनगर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 30 हज़ार के फरार ईनामी को पंजाब से किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु एस० ओ०जी० टीम को सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंह नगर, पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन के निर्देशन में निरीक्षक भारत सिंह प्रभारी एस० ओ० जी० उधम सिंह नगर के नेतृत्व में थाना पंतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 47/2018 धारा 407/411 भा0द0वि0 में काफी समय से फरार ईनामी अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रेतोकी थाना चोला साहिब तरन तारन पंजाब की पतारसी सुरागरसी एवं गिरफ्तारी हेतु एस०ओ०जी० की टीम का गठन किया गया।

अभियुक्त विजय कुमार व उसके सहयोगियों द्वारा वर्ष 2018 में सिडकुल पंतनगर स्थित हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड फैक्ट्री से जिंक प्लेट व टेबलनुमा जिंक प्लेट (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये) लेकर ट्रक / ट्राला द्वारा जालंधर पंजाब के लिए रवाना हुए थे, रास्ते में इनके द्वारा उक्त जिंक प्लेट व गाड़ी को गायब कर दिया गया। पूर्व में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विजय कुमार पुत्र गनेश दास को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था, उक्त माल में से कुछ जिंक प्लेट कुलदीप सिंह के घर से बरामद हुई थी, तब से अभियुक्त कुलदीप सिंह लगातार फरार चल रहा था, अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर रहता था, अभियुक्त कुलदीप सिंह उफरोक्त पर पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायू परिक्षेत्र द्वारा रुपये 30 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार ईनामी वाखित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एस० ओ०जी० उधमसिंह नगर टीम वांछित अभियुक्तगणों की पतारसी- सुरागरसी करते हुए हरियाणा, पंजाब में अभियुक्त की तलाश की गयी। एस० ओ०जी० टीम द्वारा अथक प्रयासों से अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रेतोकी थाना चोला साहिब तरन तारन पंजाब को थाना सदर पट्टी जिला तरन तारन पंजाब से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना पंतनगर उधम सिंह नगर लाया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त —

  1. कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रेतोकी थाना चोला साहिब तरन तारन पंजाब ।

देवभूमि खबर

Related articles