ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खांकरा के पास खाई में गिरा वाहन, नगरासू के पास हुई दो वाहनों की भिंडत

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। रुद्रप्रयाग जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 12 लोग घायल हुए। एक दुर्घटना के घायलों की स्थिति ठीक है, जिनमें कई घर चले गए, जबकि दूसरी दुर्घटना के चार घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ मोटर मार्ग पर दोपहर नगरासू के पास विपरीत दिशाओं से आ रही बस और मैक्सी में भिंडत हो गई, जिसमें बंडी मथुरा निवासी गीता देवी, विक्रम, सागर एवं धनपुर खडसाई जिला चमोली निवासी गोपाल घायल हो गया। सभी चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दूसरी घटना खांकरा के पास की है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। वाहन में सवार अमित नेगी पुत्र केशर सिंह निवासी तडाग की मौत हो गई। जबकि 52 वर्षीय चालक केशर सिंह निवासी चोपता, 21 वर्षीय दरमोला माई की मंडी निवासी अमित, 18 वर्षीय प्रियांशु निवासी जगोठ कमसाल, 19 वर्षीय नागचन्द्र निवासी कमसाल घायल हो गए। जबकि चार को हल्की चोटें थी वह घर चले गए। चालक को छोड़कर शेष सभी घर चले गए हैं। चालक केशर सिंह ने बताया कि वाहन कोटद्वार से रुद्रप्रयाग आ रहा था। यह सभी कोटद्वार सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए गए थे।

देवभूमि खबर

Related articles