मोहकमपुर में 19 दिनों से एक छोटी रसोई के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को करा रहे हैं भोजन  

मोहकमपुर में 19 दिनों से एक छोटी रसोई के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को करा रहे हैं भोजन  
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए दून में कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जागरूक कार्यकर्ता भी अपने क्षेत्रों में जरूरतमन्दों को भोजन और राशन वितरित कर रहे हैं ।मोहकमपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 19 दिनों से ‘एक छोटी सी रसोई’ नाम से क्षेत्र में ज़रूरत मन्दो के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता क्षेत्र में गरीबों, मजदूरों को भोजन वितरित कर रहे हैं। मोहकमपुर स्थित एक प्लाट में भोजन बनाया जा रहा है। इस अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है।  कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जरूरतमन्दों को देखते हुए इस अभियान का शुभारंभ भोजन वितरण के साथ किया, जो कि धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। आज इस अभियान के तहत 280 से 300 लोगों को प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। इस अभियान को आगे बढ़ाने में क्षेत्रीय लोगों द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है। अभियान से जुड़े लोगों ने उन सभी का ह्रदय से आभार प्रकट किया है जिन्होंने इस अभियान को खाद्य सामग्री के साथ शक्ति और ऊर्जा प्रदान की। भोजन बनाने व वितरण में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ थपलियाल, संजय मौर्य, विनय नेगी, विक्रम सिंह रावत, सुनील, चतर सिंह रावत, राजकुमार सेमवाल, अतुल ध्यानी, सुभाष सिलोड़ी, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, शिव सिंह रावत, गणेश चन्द्र तिवारी, संतोष रावत, रोशन पुण्डोरा व रामनाथ’ आदि द्वारा सहयोग से किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles