एसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों से एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक व्यवहार अपनाये जाने की अपेक्षा की

Spread the love

देहरादून।अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की परिचयात्मक बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक व्यवहार अपनाये जाने की अपेक्षा की।अपर मुख्य सचिव ने सीएम हेल्प लाइन 1905 का प्रभावी अनुश्रवण के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले दैनिक पत्रों को भी इसमें अपलोड कर इसकी भी नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव श्री एम. एम सेमवाल, उप सचिव श्री एच एस बसेड़ा, श्री अनिल जोशी के साथ ही सभी अनुसचिव, अनुभाग अधिकारी, प्रमुख निजी सचिव आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles