कण्डोलिया से सर्किट हाउस तिराह तथा वापस गांधी पार्क कण्डोलिया तक एकता की दौड़
पौड़ी।जनपद में विभिन्न स्कूली बच्चों ने स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त 2019 के पूर्व संध्या पर कण्डोलिया से सर्किट हाउस तिराह तथा वापस गांधी पार्क कण्डोलिया तक एकता की दौड़ लगाई। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिसके तहत आज प्रातः 08ः00 बजे जिला प्रशासन एवं खेल/शिक्षा विभाग के तत्वाधान में क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी डा0 एस. के. बरनवाल ने सभी चार वर्गो के क्रास कन्ट्री दौड़ प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होने सभी प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2019 तक बीएलओ वोटर के द्वार मतदाता जागरूकता अभियान में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना प्रपत्र 06, नाम हटाने प्रपत्र 07 तथा नाम संशोधन के लिए प्रपत्र 07 भरने की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने क्रास कन्ट्री दौड़ में सभी वर्गो के प्रथम पांच विजेता धावक को ट्रेक सूट भेंट कर सम्मानित किया। आयोजित क्रास कन्ट्री दौड़ में करीब 155 बालक-बालिका ने प्रतिभाग किया।
बालिका ओपन वर्ग में प्रथम स्थान पर रोशनी, द्वितीय पर मिनाक्षी, तृतीय पर मोनिका, चतुर्थ पर प्रिया, पंचम स्थान पर आकांक्षा विजेता रही। इस तरह क्रमश एक से पांच तक 16 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में गौरव रावत, पियुष नेगी, रितिक, अक्षत रावत, धनेश कठैत विजेता रहा है। जबकि 13 वर्ष से कम आयु के बालिका वर्ग में एक से पांच तक क्रमश निधि, खुशी, साक्षी, तेजस्वी व साम्भावी रौथाण तथा बालक 13 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में एक से पांच तक क्रमश अचित रावत, शुभम नेगी, मुकेश धामी, सुमित राणा तथा ध्रुव देवली विजेता रहा।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, प्रभारी शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विमल चन्द्र बहुगुणा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद लाल, तहसीलदार हरिमोहन खण्डूडी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, एवं प्रजापति कुकरेती, संगा्रम सिह रावत, योगम्बर सिह नेगी, राकेश कठैत, उमा रौथाण, मालिनी, मृदुला गुजराल सहित अधिकारी कर्मचारी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।

