कर्नल अजय कोठियाल ने अपने साथियों सहित की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

कर्नल अजय कोठियाल ने अपने साथियों सहित की भाजपा की सदस्यता ग्रहण
Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं विगत चुनाव में सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ज्ञात हो कि हाल ही में कर्नल कोठियाल ने आप के सभी पदों से इस्तीफा दिया था जिसमें उन्हें अपने इस्तीफे को लेकर कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।कर्नल कोठियाल के इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में शामिल होने को चर्चाओं ने बाजार गर्म कर दिया था।

देवभूमि खबर

Related articles