कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने विशाल जनाक्रोश रैली में श्रीनगर से समस्त श्रेष्ठ कांग्रेस जनों के सहयोग पर जताया आभार

कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने विशाल जनाक्रोश रैली में श्रीनगर से समस्त  श्रेष्ठ कांग्रेस जनों के सहयोग पर जताया आभार
Spread the love

श्रीनगर।अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र पुंडीर और मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वीर क्रांतिकारी भूमि श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित विशाल जनाक्रोश रैली में श्रीनगर से समस्त वरिष्ठ और श्रेष्ठ कांग्रेस जनों का सहयोग एवं सफल संचालन के लिए आभार ज्ञापित किया।।

पुंडीर ने कहा कि सब वरिष्ठ और श्रेष्ठ कांग्रेस जनों ने जिस जोश और उत्साह के साथ जनआक्रोश रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनमानस में उत्साह का संचार तो हुआ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए और प्रतिबद्धता के साथ खूब संघर्ष करने की प्रेरणा भी मिली ।

देवभूमि खबर

Related articles