HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम त्रिवेंद्र से की मुलाकात, फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

Spread the love

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को लॉकडाउन के चलते किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को बताया कि लॉकडाउन के कारण किसानों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। खेतों में रबी की फसल पककर तैयार है, मजदूरों के पलायन और लॉकडाउन के कारण फसलों की कटाई शुरू नहीं हो पा रही है। साथ ही कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बीती रात हुई भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे उनके सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है। वहीं, कांग्रेस ने किसानों की फसलों का उचित मुआवजा और उनके ऋण माफ करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से आग्रह किया कि अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए गए नौजवान और मजदूर लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकार उनकी घर वापसी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों और आशा वर्करों की बीमा राशि 50 लाख रुपए किए जाने की भी मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles