कांडा भरदार में पेयजल समस्या जल्द होगी दूरः भरत सिंह चौधरी

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विकासखण्ड जखोली के कांडा भरदार में आठ लाख की धनराशि से निर्मित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण विधायक भरत सिंह चैधरी ने किया। कांडा गांव में तीन लाख की लागत से लिफ्ट पंम्पिंग योजना, दो लाख से निर्मित प्रतिक्षालय और तीन लाख की लागत से पुलिया का निर्माण किया गया हैं। गांव में विकास कार्य होने से जनता में खुशी बनी हुई है। वर्षों से ग्रामीण जनता पानी के लिए तरस रही थी। पेयजल आपूर्ति सुचारू होने से ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि भरदार क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी है, जो अब जल्द दूर होने जा रही है। 25 करोड की लागत से भरदार पेयजल योजना पर कार्य चल रहा है। योजना से भरदार के तीस से ज्यादा ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में सड़क की सुविधा हैं, वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जायेगी और जहां पैदल सम्पर्क मार्ग हैं, वहां घोड़े-खच्चरों से पानी पहुंचाया जायेगा। कहा कि क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों को भी दुरूस्त करने के निर्देश विभाग को दिये गये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भरदार क्षेत्र आजादी के बाद से विकास में पिछड़ा रहा है। पट्टी में आज भी मूलभूत समस्याएं हैं, जिनका समाधान 2022 तक कर लिया जायेगा। सभी गांवों में सड़क, पेयजल, नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। इस दौरान विधायक चैधरी ने जन समस्याओं को भी सुना। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीण जनता को उठाना चाहिए। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, भरदार जन विकास मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, भगवान सिंह रावत, रुपचंद सिंह राणा, प्रेम सिंह रावत, मकर सिंह रावत, केशर सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह जगवाण, विरेन्द्र सिंह बुटोला, संजय राणा, नरेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।

देवभूमि खबर

Related articles