HTML tutorial
HTML tutorial

काशीपुर फल मंडी समिति की ओर से एक नई पहल लगायी सैनिटाइजर टर्मिनल मशीन

काशीपुर फल मंडी समिति की ओर से एक नई पहल लगायी  सैनिटाइजर टर्मिनल मशीन
Spread the love

काशीपुर। कोरोना महामारी को मात देने की कोशिश हो रही है। काशीपुर फल मंडी समिति की ओर से एक नई पहल शुरू की गई है। फल मंडी में सैनिटाइजिंग टर्मिनल बनाया गया है। फलों की खरीदारी करने आने वाले लोग और व्यापारी इस टर्मिनल के भीतर से हो कर ही मंडी में प्रवेश कर सकेंगे.कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है। उसी लिहाज से एहतियात भी बरते जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर काशीपुर फल मंडी में सैनिटाइजर टर्मिनल बनाया गया है। मंडी आने-जाने वाले लोग सैनिटाइज हो कर ही फल मंडी के भीतर आ सकेंगे। समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि फल और सब्जी मंडी में सैनिटाइजिंग मशीन लगवाई गई है। इसे कोरोना से लड़ाई में हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, मंडी समिति अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान भी फल मंडी में रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोग आवागमन करते हैं। इसे देखते हुए सैनिटाइजिंग टर्मिनल मशीन लगवाई गई है। ऐसे में लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके लोगों को खाना नहीं बांटने दिया जा रहा और सिर्फ बीजेपी के मोदी किचन का प्रचार हो रहा है। अब कांग्रेस सोनिया किचन से न सिर्फ रात का खाना बांट रही है बल्कि बीजेपी को जवाब भी दे रही है।

देवभूमि खबर

Related articles