काशीपुर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पारंपरिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत,हजारों की संख्या,में जुटे समर्थक

काशीपुर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पारंपरिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत,हजारों की संख्या,में जुटे समर्थक
Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर काशीपुर पहुंचे । अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान ठाकुरद्वारा बॉर्डर से आगे उत्तराखंड में प्रवेश करते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और यहां पर पहले से ही मौजूद सैकड़ों लोगों ने मनीष सिसोदिया के काफिले को रोक कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आप के तमाम कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया के काफिले के पीछे अपनी गाडियां लेकर काशीपुर पहुंचे। आप के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ विशाल काफिला काशीपुर पहुंचा जहां , आम ऑफिस कार्यालय का उद्घाटन मनीष सिसोदिया ने किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया। इस दौरान अपने इस तरह के भव्य स्वागत को देखकर मनीष सिसोदिया गदगद हो गए।

इसके बाद मनीष सिसोदिया आप नेता बाली के घर पहुंचे ,जहां पहले से मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते मनीष सिसोदिया ने कहा,वो कल कैंची धाम जाकर ध्यान करेंगे और साथ ही साथ , उत्तराखंड समेत पूरे देश के लिए कैंची धाम जाकर आशीर्वाद लेंगे।
इसके अलावा मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के अच्छे शिक्षा,अच्छे स्वास्थ्य,रोजगार और बदलाव की बात भी कही । उन्होंने कहा उत्तराखंड के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनना अभी भी बाकी है जिसके लिए वो कैंची धाम में प्राथना करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यहां की राजनीति में बदलाव के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य बिजली जैसी तमाम मूलभूत दिक्कतों से आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता को बेहतर बनाने की बात भी कही और आने वाले समय में यहां की राजनीति में बदलाव आए।

इसके बाद मनीष सिसोदिया प्रवास के लिए भीमताल निकल गए जहां रास्ते में रामनगर और कालाढूंगी में भी आप कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया ।
आपको बता दें कल सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कैंची धाम जाएंगे वहां ध्यान करने के बाद वो दोपहर में, हल्द्वानी पहुचेंगे । हल्द्वानी में कुछ मीटिंग के बाद शाम को जनता के साथ उनका एक संवाद प्रोग्राम है जिसमें वो देवभूमि की बात मनीष सिसोदिया के साथ करेंगे। इसके बाद मीडिया से मुलाकात के बाद वो वापिस दिल्ली लौट जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles