जलाशयो के आस-पास रहने वाले लोगो से समस्यायों जानें कार्ययोजना में सम्मिलित करें।:डीएम
रूद्रपुर ।जलाशयो के आस-पास जो लोग बसे है तथा वर्षाे से कृषि कर रहे है को नियोजित करने हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा विडियो कांफ्रेस के माध्यम से उप जिलाधिकारी खटीमा, किच्छा, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा जलाशयो के निर्माण के समय जो भी गलत सूचनाएं रही हो उसे न देखते हुए वर्तमान मे जलाशयो के निर्माण हेतु कितनी भूमि ली गई थी तथा जलाशय निर्माण के उपरान्त कितनी भूमि राजस्व विभाग, वन विभाग को वापस की गई तथा वर्तमान मे कितनी भूमि सिंचाई विभाग के पास अवशेष रही है साथ ही जलाशयो की कितनी भूमि अतिक्रमित है इसकी पूर्ण समीक्षा करते हुए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी 28 जुलाई को इसकी प्रथम बैठक अपने परगने मे कर उसका विवरण तैयार करेंगे। उप खण्ड स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियो को इसका नोडल बनाया गया है। समिति में अधि0 अभि0 सिचाई, एसडीओ वन व तहसीलदार सदस्य रहेंगे। उन्होने कहा यह समिति समय-समय पर जनपद स्तर मे गठित समिति को अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी। जनपद स्तर की समिति द्वारा किन व्यक्तियो को कैसे बसाया जाए यह रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा सभी उप जिलाधिकारी जलाशयो के आस-पास रहने वाले लोगो से भी उनको आ रही समस्याओ से रूबरू हो ताकि उन्हे भी कार्ययोजना मे सम्मिलत किया जा सके।
विडियो कांफ्रेस मे मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान सहित सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

