कुल 45 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे जिसमें से 36 की  रिपोर्ट नेगेटिव 9 रिपोर्ट बाकी : डॉ डी. पी.जोशी

Spread the love

उत्तरकाशी।जिला चिकित्सालय में स्थापित वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को प्रदेश भर से जनपद में आएं 63 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहातन के रूप में 14 दिन तक सभी को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। अब तक जनपद में कुल 5037 सन्दिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनमें  1866 संदिग्ध व्यक्ति, एएनएम,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री की देख-रेख में होम क्वारेंटाइन में रखे गए है।
   जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ डीपी जोशी ने बताया कि अब तक जिन 5053 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 3053 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें 14 दिन हो गए है तथा एहतियातन रूप से  फिर से अगले 14 दिन के लिये अंडर सर्विलांस में रखा गया है। इसके अलावा चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में एहतियातन के रूप में 36 संदिग्ध तथा क्वारेंटाइन वार्ड में भी 82 व्यक्तियों को रखे गए है। 
 जनपद से आज जांच हेतु 3  सैंपल एम्स ऋषिकेश भेजे गए है। आज तक कुल 45 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे जिसमें से 36 की  रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 9 कि रिपोर्ट आनी बाकी है ।

देवभूमि खबर

Related articles