मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना के विरुद्ध कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना के विरुद्ध कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
Spread the love

विकासनगर।हरिद्वार में 11 वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना के विरुद्ध विकासनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से मुख्य बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की।

इस अवसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि महिलाओं के संघर्ष और बलिदान से जिस राज्य का निर्माण हुआ हो उस राज्य में आज छोटी छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा ।

कैंडल मार्च में राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महा सचिव संगठन भास्कर चुग, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, आरपीजी सेना के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान, सरोज देवी, संदीप सिंह, रिंकू कनौजिया, जीवन सिंह, विपुल जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, यासीन मिर्जा, सभासद हनी सप्पल, अंकित, फहीम, अमित, राजेश, शहजाद, अभिषेक रमेश कुमार सहित अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles