डीजीपी अशोक कुमार ने कचहरी रोड स्थित निर्माणाधीन बहुउद्देशीय कार्यालय के निर्माण का किया निरीक्षण

डीजीपी अशोक कुमार ने कचहरी रोड स्थित निर्माणाधीन बहुउद्देशीय कार्यालय के निर्माण का किया निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।।पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार ने कचहरी रोड स्थित निर्माणाधीन बहुउद्देशीय कार्यालय का दौरा किया और पूरे परिसर में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन, एसटीएफ कार्यालय, साईबर पुलिस स्टेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और बहुउद्देशीय कार्यालय इन सभी पाँचों कार्यालयों में एकरूपता दी जाएगी। बहुउद्देशीय कार्यालय के निमार्ण को 31 मार्च 2022 तक पूरा करने हेतु भी निर्देशित किया ।

इस अवसर पर श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, संचार, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, श्री योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles