HTML tutorial
HTML tutorial

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गोष्टि कर लोगों को नशे के विरूद्ध किया जागरूक

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गोष्टि कर लोगों को नशे के विरूद्ध किया जागरूक
Spread the love

विकासनगर।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर ने वर्तमान में प्रचलित कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में नशे के दुष्परिणाम को लेकर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम कुंजा ग्रांट में एक गोष्टी आयोजित की । गोष्टी में कुंजा ग्रांट के अलावा पड़ोसी गांव मोहल्ले के निवासियों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।  गोष्ठी में  उच्च अधिकारी गणों के आदेश निर्देशों से भली-भांति अवगत  कराते हुए नशे  से होने वाले दुष्परिणाम  के बारे में अवगत कराया गया

गोष्ठी में श्री राजीव रौथाण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर,उप निरीक्षक रवि प्रसाद कवि कोतवाली विकासनगर,उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी कुल्हाल,कांस्टेबल सुशील गौड़,कांस्टेबल अमित कवि
, कांस्टेबल नरेश पंवार, कांस्टेबल सतीश दहिया स्थानीय लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles