HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली पुलिस ने विभिन्न गाँवों में जाकर आयोजित की ग्राम चौपाल, दी महत्वपूर्ण जानकारियां

चमोली पुलिस ने  विभिन्न गाँवों में जाकर आयोजित की ग्राम चौपाल, दी  महत्वपूर्ण जानकारियां
Spread the love

चमोली ।जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को जनपद के दुरस्थ गांवों में जाकर पुलिस चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम- मुनियाली, ग्राम- देवर,ग्राम- रामणा तल्ला, ग्राम- झिंगौर, ग्राम- घिंघराण, रवि ग्रामआदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करने संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी।

जनपद पुलिस ने साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ,कन्या भ्रूण हत्या, सोशल मीडिया फ्रॉड,एटीएम फ्रॉड, साईबर अपराध,ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव,नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने ,घरेलू हिंसा,यातायात नियमों का पालन,महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा  उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क वितरित किये गए।

पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया व मास्क पहने गये।

देवभूमि खबर

Related articles