कोविड ड्यूटी में दंत चिकित्सकों की पुनः नियुक्ति की मुख्यमंत्री की घोषणा में दोहरा मापदंड अपनाने से रोष
देहरादून।मुख्यमंत्री की घोषणा की आस जगाए कोविड में सेवा दे चुके दंत चिकित्सकों की पुनः नियुक्ति में सचिव के दोहरे मापदंड अपनाने में गहरा रोष है ।चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को गुमराह कर स्वास्थ्य सचिव पर एक शासनादेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
दंत चिकित्सकों ने कहा कि हम कोविड ड्यूटी वाले सरकार से पिछले तीन चार महीनों से पुनः नियुक्ति की मांग कर रहे है लेकिन मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री ,और विभागीय सचिव, डा पंकज कुमार पांडेय ,के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है। जबकि कोविड की तीसरी लहर ओमिक्रोन पीक लेवल पे पहुंचने वाली है ।सेकेंड वेव में जब हमारी जरूरत थी तब सरकार ने हमारी नियुक्ति तत्काल करा दी और सभी 66 दंत चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दी। जिसके कारण कोविड हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा और टीकाकरण पहला डोज 100% पूर्ण हुआ लेकिन ठीक चार महीनों बाद 30 सितंबर को बिना सैलरी दिए ही सभी डॉक्टर्स की सेवाएं समाप्ति का पत्र व्हाट्स एप ग्रुप में भेज दिया विभागीय सूत्र से अवगत हुआ की अधिकारियों ने कोविड नही होने का बहाना बनाकर सेवा समाप्त का कारण बता दिया ।उन्होंने कहा कि आज तीसरी वेव बहुत तेजी से उत्तराखंड में अपने पांव पसार रही है जिसको देखते हुए पिछले महीने मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि मार्च तक सभी कोविड ड्यूटी वालो को पुनः वापिस रखा जाए लेकिन स्वास्थ्य सचिव डा पंकज कुमार पांडेय के गलत कारनामों की वजह से केवल 2020 शासनादेश संख्या 461/XXVIII-1/21-
01/(06)/2020टी 0सी 02 के अन्तर्गत आने वाले ही कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति का आदेश दिया गया है जबकि दंत चिकित्सकों की नियुक्ति शासनादेश संख्या2021मई में शासनादेश संख्या 474/XXVIII-
1/21-01(19)/2021 के अन्तर्गत की गई थी ।इस शासनादेश का कोई भी उल्लेख नही किया गया है ऐसा दोहरा मापदंड डेंटल सर्जन के साथ ही क्यों मुख्यमंत्री ने सभी कोविड ड्यूटी डॉक्टर्स और कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति के लिए कहा होगा ना की 2020 वालो के लिए यह बहुत आश्चर्य की बात है ।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ मौखिक वार्ता से हम स्वास्थ्य सचिव डा पंकज कुमार पांडेय से मिलने गए तो सचिव ने कोरोना न होने का हवाला देते हुए नियुक्ति पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज हमारे स्वास्थ्य सचिव खुद कोरोना तो पॉजिटिव है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ 100 दिन कोविड में ड्यूटी करता है उसको आगे रखने की बात कर रहे हैं वंही राज्य की सरकार उनको सेवाओं से वंचित रख रही है।
इस अवसर पर डा0ज्योति चौहान, डा0विश्वास डा0कृतन राणा डा0मनीष मंडूली डा0प्रदीप पंवार डा0नवीन शुक्ला डा0अमन डा0अनु शर्मा डा0मनीष नौटियाल डा0विभोर डा0गौरव मर्तोलिया,और कई दंत चिकित्सक मौजूद थे।

