प्रशासक/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नवनिर्मित नगर निगम श्रीनगर का चार्ज ग्रहण

प्रशासक/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नवनिर्मित नगर निगम श्रीनगर का चार्ज ग्रहण
Spread the love

पौड़ी । नवनिर्मित नगर निगम श्रीनगर का मंगलवार देर शांय प्रशासक/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विधिवत रूप से चार्ज ग्रहण किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मन्त्री डॉ. धन सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की पहली समीक्षा बैठक लेते हुए स्थानीय निवासियों/जनप्रतिनिधियों विभिन्न समस्याएं सुनी। आयोजित बैठक में  प्रशासक नगर निगम ने कहा कि विकास कार्य तेजी से किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि आचार संहिता से पूर्व टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

    . मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर पहाड़ का पहला नगर निगम बनने पर क्षेत्र वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रीनगर बनने से विकास कार्य तेजी से किये जायेंगे। कहा कि सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर इसका स्वागत करना चाहिए। कहा कि आयोजित बैठक में जो लोगों द्वारा समस्याएं रखी गई हैं उनका जल्द निस्तारण किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आगामी 10 वर्षों तक टेक्स नहीं लिया जाएगा तथा नगर निगम का बजट जल्द जारी किया जाएगा। वहीं प्रशासक डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि नगर निगम में साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल व्यवस्था दूरस्थ रखने, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओ की समस्याओं से निजात, सीसी मार्ग, अतिक्रमण, नालियां, सीवर लाइन सहित अन्य समस्याओं पर मुख्य फोकस किया जाएगा। कहा कि आस-पास के गांव जो नगर निगम में समलित हुए हैं वहां नहरें, सड़के, नालियां, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों पर फोकस किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम में रिक्त पदों को भरने हेतु शासन को जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।आयोजित बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने प्रेस क्लब भवन की मांग की।

   इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, उपजिलाधिकारी अजयबीर सिंह, ईओ नगर पालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, सहित जितेंद्र सिंह, अनुग्रह मिश्र, विनीत पोस्ती, सुधीर जोशी तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles