कोविड-19 जागरूकता प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री दुर्गा शर्मा एवं अपर जिला अधिकारी श्री तीर्थपाल सिंह द्वारा जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से कोविड-19 जागरूकता प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

जन सामान्य में कोविड-19 संक्रमण को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से कोविड-19 प्रचार रथ को आज रवाना किया गया। जो जनपद के सभी विकास खण्डों एवं कस्बों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करेगा। प्रचार रथ में पोस्टर बेनर के अलावा दो बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण से सम्बंधित जागरूकता वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से तथा स्थानीय भाषा में बनाए गए गीत के जरिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,समन्वयक जय पंवार, शार्दूल गुसाईं भी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles