ग्रामीण इलाकों में वन्य जीवों की आमद रोकने के लिए वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ डिस एनिमेटर लगाया

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। वन क्षेत्रों से सटे ग्रामीण इलाकों में वन्य जीवों की आमद रोकने के लिए वन विभाग ने पहल की है। विभाग ने आबादी क्षेत्रों की सीमा पर सौर ऊर्जा से संचालित वाइल्ड लाइफ डिस एनिमेटर उपकरण लगाने शुरू कर दिए हैं। जो हाथी, गुलदार से लेकर अन्य वन्य जीवों को रोकने का कार्य करेगा।

े ऋषिकेश वन क्षेत्र के श्यामपुर खदरी में वन विभाग की ओर से एंटी वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर नामक उपकरण को हाथी प्रभावित क्षेत्र के रास्ते में लगाकर क्षेत्र को ट्रैप किया गया है। ताकि रात के समय वन्यजीवों की आमद पर रोक लग सके। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने कहा कि वन्यजीवों से ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उपकरण लगाया गया है। उपकरण के रखरखाव में ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है, यदि उपकरण की स्थापन के बाद आसपास के स्थानीय सुरक्षा का जिम्मा लेते हैं तो अन्यत्र भी इसी तरह उपकरण लगाए जा सकते हैं। जैव विविधता समिति खदरी के अध्यक्ष विनोद जुगरान ने बताया कि यह हिमालयी राज्य उत्तराखंड में देहरादून वन प्रभाग का प्रयोग है। जोकि इको फ्रेंडली उपकरण है, और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर आधारित है। इससे न केवल वन्यजीव मानव संघर्ष कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश आरपीएस नेगी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगातार हाथी की आमद की शिकायतें मिलने पर उच्चाधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के आदेश पर फिलहाल एक उपकरण प्रयोग हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक श्यामपुर खदरी के समीप लगाया है। परिणाम सफल होने पर अन्य स्थानों पर भी उपकरण लगाए जाएंगे। सोलर सिस्टम से चालित इस अत्याधुनिक उपकरण की लागत सोलर फेसिंग की अपेक्षा बहुत कम है और रखरखाव खर्च ना के बराबर है। वन्यजीवों के सामने आ जाने पर यह न केवल ध्वनि उत्पन्न करने लगता है, बल्कि सेंसर लगे होने के कारण यूवी किरणें भी छोड़ता है। जिसके दोहरे प्रभाव से वन्यजीव हड़बड़ाकर वापस भाग जाते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles