उक्रांद ने दून में चंदे पर लगाया प्रतिबंध ,चंदे को पारदर्शिता पूर्ण रूप से स्वीकार करने के लिए कमेटी का किया गठन

उक्रांद ने दून में चंदे पर लगाया प्रतिबंध ,चंदे को पारदर्शिता पूर्ण रूप से स्वीकार करने के लिए कमेटी का किया गठन
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि महानगर की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि देहरादून में चंदे पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया है। चंदे को पारदर्शिता पूर्ण रूप से स्वीकार करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है ।कमेटी को केंद्रीय पदाधिकारियों के सुझाव एवं समन्वय बनाकर एक ठोस नीति बनाई जाएगी। जब तक कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं देगी तब तक चंदे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा ।सदस्यता अभियान से प्राप्त होने वाले शुल्क को भी नगद रूप में प्राप्त नहीं किया जाएगा इसको केंद्रीय कोष के खाते में डालकर सक्रिय सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे ।

इस अवसर पर दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देहरादून परी क्षेत्र में 5000 सक्रिय सदस्य 60 दिन में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रथम सक्रिय प्रमाण पत्र 2021-22के लिए दल के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी को प्रमाण पत्र दिया गया। बीडी रतूड़ी ने राष्ट्रीय पार्टियों में कार्य कर रहे नौजवानों से अपील और आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय पार्टियों का मोह छोड़कर क्षेत्र के विकास एवं उत्तराखंड बनाने की उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का समर्थन एवं सहयोग करें और आकर इस मंच को मजबूत करें जिससे राष्ट्रीय पार्टियों खोखले अभियान से बचा जा सके ।

इस अवसर पर जिले की कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत ने कहा कि देहरादून के सभी 100 वार्डों में नगर निगम चुनाव में प्रतिभाग किया जाएगा ।जिसके लिए सभी वार्डों में जाकर वार्ड की कमेटियों का गठन किया जाएगा। गत विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल ने जिले की सभी 10 सीटों पर चुनाव में प्रतिभाग किया किंतु संगठनात्मक रूप से मजबूत ना होने के कारण आपेक्षिक परिणाम प्राप्त नहीं हुए जिससे सबक लेते हुए दल पूरी ताकत से संगठन बनाने के लिए तैयार है ।जिसके लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सभी पदाधिकारियों की सहयोग की आवश्यकता है हम सब मिलकर देहरादून में संगठन का परचम लहराएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles