चमोली में जनता कफ्र्यू पूरी तरह से रहा सफल
चमोली ।सीमांत जनपद चमोली में जनता कफ्र्यू पूरी तरह से सफल रहा। रविवार सुबह से ही हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। जनता कफ्र्यू के दौरान जिला मुख्यालय गोपेश्वर नगर क्षेत्र से लेकर जनपद के सभी प्रमुख बाजार, कस्बें एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें पूरी तरह बंद रही। गली, मोहल्लों में दिनभर सन्नटा पसरा रहा। सड़के भी वीरान दिखी। कोई भी सरकारी और निजी वाहन सड़कों पर नही चलें। बच्चे, बूढे, जवान सभी लोगों ने खुद को अपने घरों तक ही सीमित रख एक बडी मिशाल कायम की है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि हमारा संयम और संकल्प ही इस महामारी को परास्त करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटना है तो एहतियात ही सबसे बडी सुरक्षा है। कोरोना महामारी को मिटाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहावन पर सीमांत के वासिदों ने जनता कफ्र्यू का पूरी तरह से पालन किया। जिले के सभी नागरिक इस देशव्यापी महाअभियान का हिस्सा बनें। शाम को 5ः00 बजे जब सायरन बजा तो लोगों ने अपनी खिड़कियों, दरवाजों तथा बालकाॅनियों से शंख, वर्तन, तालियां बजाकर आपात सेवा में लगे कार्मिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। और हो भी क्यों नही, कोरोना को हराने में जुटे ये योद्धा मुस्तैदी से अपने-अपने मोर्चों पर डटे हैं। जनता कफ्र्यू रविवार को सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पिछले कुछ दिनों से बढ रही थी, जिसकों देखते हुए पीएम मोदी ने जनता से, जनता के लिए, ‘जनता कफ्र्यू’ का आहावन किया था। जो देश के सीमांत जनपद चमोली में पूरी तरह से सफल रहा। जनता कफ्र्यू के दौरान अस्पतालों में कम भीडभाड होने के दृष्टिगत शासन ने सभी जिलों में माॅकड्रिल कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में माॅकड्रिल आयोजित कर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कोरोना महामारी को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी स्टैंडर्ड प्रोसेजर के तहत जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जाॅच की। माॅकड्रिल के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में आइसोलेसन वार्ड, औषधी भण्डार एवं आवश्यक उपकरणों की जांच की। इसके बाद जिलाधिकारी ने डी-ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 28 और पीएचसी कर्णप्रयाग में 16 आइसोलेसन वार्ड बनाए गए है। इसके अलावा जिले में क्वारन्टाइन के लिए ट्रामा सेंटर कर्णप्रयाग में 6, सीएचसी थराली में 10, जोशीमठ में 4, पाण्डुकेश्वर में 6, पीएचसी नौटी में 6, एलोपैथिक चिकित्सालय मंडल में 5 सहित कुल 35 क्वारन्टाइन बनाए गए है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, एसडीएम बुशरा अंसारी, सीएमओ डा0 केके सिंह, एसीएमओ डा0 एमएस खाती, एसीएमओ डा0 उमा रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

