जनपद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों को तीन दिन में अपलोड कर लिया जाएगा:रंजना

Spread the love

रूद्रपुर ।मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश द्वारा वीडियों कान्फ्रेन्सिगं के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति के सम्बन्ध में प्रदेश के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जनपद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्राप्त किये गये आवेदनो के अपलोड करने की प्रक्रियां तीन दिन के भीतर पूर्ण कर ली जायेगी। उन्होने बताया कि जनपद में अभी तक 847 आवेदनो पर ऋण वितरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है व 403 और आवेदन स्वीकृत किये गये है जिनपर पर बैंक द्वारा आवश्यक कार्यवाही शीघ्र ही पूर्ण कर ली जायेगी। उन्होने कहा कि बैंको द्वारा अवगत कराया गया है कि यूपीआई कोड प्राप्त न होने के कारण कार्य में दिक्कत हो रही है, जिसके लिये सम्बन्धित बैंको अपने आरओ कार्यालय से शीघ्र वार्ता करते हुये उक्त समस्या का जल्द से जल्द निस्तरण करने के निर्देश दिये गये है।  
       

जिलाधिकरी ने वीसी के उपरान्त सम्बन्धित मुख्य नगर आयुक्त, ईओ नगर पालिका व नगर पंचायत को कडे निर्देश दिये कि तीन दिन के भीतर अपने-अपने क्षेत्र में आवेदनो को अपलोड करने की कार्यवाही पूर्ण करें। उन्होने कहा कि यदि कार्य के दौरान किसी को कोई समस्या आती है तो सम्बन्धित एसडीएम को अवगत कराये ताकि समस्या का निस्तारण शीघ्र किया जा सकें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को शासन स्तर पर मूल्यांकन एवं अनुश्रवण किया जा रहा है, इस लिये इस योजना के क्रियान्वयन में कोई ढीलाई न बरते।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार,  मुख्य नगर आयुक्त श्रीमति रिंकु बिष्ट, एलडीएम केडी नौटियाल, सहायक लीड बैंक अधिकारी मनोज कुमार, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर आलोक उनियाल, अधिशासी आधिकारी जगदीश चन्द्रा, हरिचरण सिंह, अजय कुमार, गणेश सिंह सुयाल, मो0 इस्लाम, संजय कुमार, सरोज गौतम, संजीत मेहरोत्रा, अजय कुमार, फईम खान दसहित विभिन्न बैंको के अधिकारी उपस्थित थे।      

देवभूमि खबर

Related articles