जनपद स्तरीय निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयलने ली बैठक,निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए निर्दे

जनपद स्तरीय निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयलने ली बैठक,निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए निर्दे
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।  जिलाधिकारी श्री मनुज गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


            जिला सभागार कक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में जनपद स्तर पर निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत कार्यों की प्रगति सहित, ऊखीमठ ब्लाॅक बिल्डिंग निर्माण, कमोल्डी-मोल्काखाल मोटर मार्ग, कोट बांगर व जाखाल पटवारी चैकियों, माधवाश्रम (कोटेश्वर) स्वास्थ्य उपकेंद्र दुर्गाधार, श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों के अंतर्गत पेयजल लाइन, सुमाड़ी पेयजल योजना आदि निर्माणाधीन योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी चालू वित्तीय वर्ष में निर्माणाधीन सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करें। इसके अलावा उन्होंने शीघ्र ही आपदा से संबंधित कार्यों की डीपीआर तैयार करने को कहा। श्री केदारनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था की अपडेट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के साथ ही विद्युत की निरंतर सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि उनके स्तर से की जाने वाली विभागीय औपचारिकताओं का भी समय से निराकरण कराना सुनिश्चित कर लिया जाए। ताकि जनपद स्तर पर हो रहे निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। व कार्य समय से पूर्ण हो सकें।


               इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (प्रभारी) मनविंदर कौर, अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवल कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मोहित डबराल, शिक्षा,  सिंचाई, लघु सिंचाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।     

देवभूमि खबर

Related articles