जनरल विपिन रावत को भावभीनी श्रध्दांजलि देने और शोकसभा के बाद उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र स्थगित
देहरादून । सीडीएस जनरल विपिन रावत को भावभीनी श्रध्दांजलि देने और शोकसभा के बाद उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र स्थगित कर दिया गया है।
बता दें कि विधानसभा शीतकालीन सत्र में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्रीगणों एवं विधायकगणों द्वारा भी जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।
शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर आज सदन में प्रवेश करने से पूर्व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, वन मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों द्वारा सदन की गैलरी में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी|

