बजट के अभाव में विभाग ने पीआरडी स्वयंसेवकों की कर दी छुटी :रघुनाथ सिंह नेगी

बजट के अभाव में विभाग ने पीआरडी स्वयंसेवकों की कर दी छुटी :रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

कोरोना महामारी जैसी विपदा में ली गई थी इनकी सेवाएं ।

#मतलब निकलते ही स्वयंसेवकों को बैठा दिया घर ।#मोर्चा ने जिलाधिकारी से अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की करी मांग ।*

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि 17 अक्टूबर 2020 को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने लगभग 70 स्वयंसेवकों को ड्यूटी से पृथक करने के आदेश जारी किए, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नेगी ने कहा कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी, जिस समय इसके नाम से ही जनमानस घबरा जाता था, उस समय इनके द्वारा मुश्किल घड़ी में सरकार का साथ दिया गया, लेकिन काम निकलते ही यानी कोरोना की गति मंद होते ही इनको बाहर का रास्ता दिखाया गया ।

नेगी ने कहा कि स्वयं सेवकों द्वारा मोर्चा के संज्ञान में बात लाई गई कि अप्रैल 2020 में इनको तैनात किया गया था तथा इस भीषण बेरोजगारी के दौर में इनको घर बैठा दिया गया   उक्त मामले को लेकर नेगी ने जिलाधिकारी श्री आशीष श्रीवास्तव से दूरभाष पर वार्ता कर एवं पत्र प्रेषित कर अन्य मदों से बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिस पर जिलाधिकारी ने यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया ।

देवभूमि खबर

Related articles