HTML tutorial
HTML tutorial

गरीब दंपतियों की वृद्धावस्था पेंशन बहाली मोर्चा की बड़ी जीत:रघुनाथ सिंह नेगी

गरीब दंपतियों की वृद्धावस्था पेंशन बहाली मोर्चा की बड़ी जीत:रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

देहरादून।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब पति-पत्नी दोनों (दंपतियों) की वृद्धावस्था पेंशन बहाल की है, जोकि सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है ।दंपतियों की पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा द्वारा पूर्व में कई बार आंदोलन किया गया था, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है ।नेगी ने कहा कि अभी तक गरीबों हेतु वृद्धावस्था पेंशन पति- पत्नी (दंपति) में से मात्र एक को ही मिलने का प्रावधान है, जबकि 4-5 वर्ष पहले तक पति-पत्नी दोनों को पेंशन मिलती थी।नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा पति-पत्नी में से सिर्फ एक को ही पेंशन देने संबंधी फरमान से इनकी परेशानी में काफी इजाफा हो गया था। अधिकांश गरीब दंपत्ति इसी पेंशन के सहारे अपनी गुजर-बसर कर रहे थे।

देवभूमि खबर

Related articles