जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम तहसील घनसाली आपदा प्रभावित थार्ती गांव पहुंचे

Spread the love

नई टिहरी । जनपद की तहसील घनसाली के ग्राम थार्ती में देर रात बादल फटने से मलबा बहने के कारण एक मकान धराशयी हो गया जिसमें दो लोगों के मृत्यु हो हो गयी तथा एक लड़की घायल हुई। घायल बालिका सपना पुत्री सुमन बुटोला उम्र 12 साल को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेलेश्वर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जबकि अन्य दो व्यक्तियों में मकानी देवी पत्नी सुमन बुटोला उम्र 30 वर्ष एवं सुरजीत सिंह पुत्र सुमन बुटोला उम्र लगभग 07 वर्ष के शव मलबे से निकाले गये।
जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम तहसील घनसाली आपदा प्रभावित थार्ती गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैण्ड स्लाईडिंग को रोकने हेतु बारिस के पानी के बहाव को डायवर्ट करवाया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी फिंचाराम को आपदाग्रस्त क्षेत्र के जर्जर भवनों व संवेदनशाील मकानों में निवासरत परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जीर्णशीर्ण भवनों का भी निरीक्षण किया तथा आपदा प्रभावित परिवार को सान्तवना दी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिये कि थार्ती गांव के आसपास के संवेदनशील ग्रामों का भू-वैज्ञानिको से सर्वे/जांच भी करायी जाय। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह भी आपदा प्रभावित गांव थार्ती पहुंचे।
तहसील घनसाली के राजस्व क्षेत्र ठेला के ग्राम थार्ती गांव में रात्रि को बादल फटने की सूचना पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा थाना घनसाली व एसडीआरएफ एवं स्वास्थ्य सेवा एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्यो में जुट गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, ईई लोनिवि एनएल वर्मा भी मौके पर उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles