जिलाधिकारी ने आंगनवाडी केन्द्रो में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्र बावई में कुपोषित बालिका कुमारी ईषा पुत्री श्री गिरीश लाल के घर जाकर परिवार के सदस्यो से उसके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कुपोषण अपने साथ नई-नई बीमारी लेकर आता है, जरूरत है केवल समय पर पौष्टिक आहार कराने तथा स्व़च्छता बनाये रखने की। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा ग्राम बावई में दोनो आंगनवाडी केन्द्रो में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर आंगनवाडी कार्यकत्री ने बताया कि कुमारी ईषा की आयु 04 व वजन 09 किलो है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांषु बडोला, सुपरवाइजर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, आंगनवाडी कार्यकत्री श्रीमती प्रेमकला, श्रीमती सरिता चौहान सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

