नारायणकोटी में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने चालू कराया कोविड केयर सेन्टर
रुद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी, मनुज गोयल ने विधायक केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र श्री मनोज रावत की उपस्थिति में दूरस्थ क्षेत्र नारायणकोटी (गुप्तकाशी), स्थित श्री माधव चिकित्सालय सेवा प्रकल्प द्वारा तैयार किये गये 20 बैड के फुल आॅक्सीजन सपोर्टयुक्त चिकित्सालय का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्री माधव चिकित्सालय सेवा प्रकल्प द्वारा उक्त चिकित्सालय का संचालन किया जायेगा। इसमें चिकित्सालय प्रबन्धन को आवश्यक सहयोग स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि तहसील ऊखीमठ के अन्तर्गत नारायणकोटी में स्थित उक्त चिकित्सालय में कोविड से संक्रमित मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर सम्भव हो सकेगा, जिसमें उच्च जोखिम के मरीजो ं को अब 50 किमी0 दूर रुद्रप्रयाग के माधवाश्रम कोटेश्वर लाने के स्थान पर नारायणकोटी स्थित चिकित्सालय में ही उनका समुचित उपचार किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजनके 30 सिलेण्डर एवं ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भिजवाये गये हैं। कोरोना के संक्रमण से ग्रसित गम्भीर मरीजों के उपचार के साथ-साथ ऐसे मरीज जिन्हें उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराये जाने की आवश्यकता है उनका भी उपचार किया जायेगा। इसके साथ-साथ जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि चिकित्सकों की टीम गांव-गांव जाकर कैम्प आयोजित करेगी तथा कोरोना से संक्रमित मरीजों का उपचार करेगी। कैम्प के दौरान ऐसे मरीजों को चिन्हित करेगी, जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जाना है उन्हें भी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करायेगी।
जिलाधिकारी, मनुज गोयल के प्रयासों से सहयोग फाउन्डेशन ने एम्स के अतिरिक्त चिकित्साधिकारी एवं प्रशिक्षित स्टाफ नर्सेज भी उपलब्ध करवाई हैं जो कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का उपचार करेंगे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा स्थान फाटा के अन्तर्गत आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाने हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को इस संबंध में भूमि का नियमानुसार चिन्हांकन करते हए विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राजकीय एलौपैथिक चिकित्सालय, गुप्तकाशी का भी निरीक्षण किया गया। अवगत कराया गया कि कोविड से संक्रमित मरीजों हेतु यहां पर 10 वार्ड का कोविड केयर सेन्टर स्थापित किये जाने हेतु दिनांक 17 मई को निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये थे।
जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को इस वार्ड की स्थापना के कार्यों में ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम मरम्मत कार्य तत्काल करने के निर्देश दिये गये। इस हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये ग्रामीणों के कोविड के टेस्ट, आक्सीजन इत्यादि की जांच प्राथमिक रूप से यहां पर कराये जांए, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रुद्रप्रयाग सन्दर्भित किया जाए। इसके साथ ही कोविड जांच में प्रयुक्त सामग्री का उचित ढंग से निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा संक्रमण से बचाव हेतु कोविड टेस्ट से संबंधित वेस्ट सामग्री/कूड़े को चिकित्सालय के सामान्य कूड़े के साथ निस्तारण न करते हए, बल्कि इसे कोविड टेस्ट के कूड़ा वाहन के माध्यम से ही निस्तारण हेतु भेजने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को इस वार्ड की स्थापना के कार्यों में ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम मरम्मत कार्य तत्काल करने के निर्देश दिये गये। इस हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये ग्रामीणों के कोविड के टेस्ट, आक्सीजन इत्यादि की जांच प्राथमिक रूप से यहां पर कराये जांए, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रुद्रप्रयाग सन्दर्भित किया जाए। इसके साथ ही कोविड जांच में प्रयुक्त सामग्री का उचित ढंग से निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा संक्रमण से बचाव हेतु कोविड टेस्ट से संबंधित वेस्ट सामग्री/कूड़े को चिकित्सालय के सामान्य कूड़े के साथ निस्तारण न करते हए, बल्कि इसे कोविड टेस्ट के कूड़ा वाहन के माध्यम से ही निस्तारण हेतु भेजने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान डाॅ0 बी0के0 शुक्ला मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग, श्री जितेन्द्र वर्मा उप जिलाधिकारी ऊखीमठ, डाॅ0 वाजिद अली प्रभारी चिकित्साधिकारी, श्री जे0आर0 बधाणी नायब तहसीलदार ऊखीमठ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

