जिला चिकित्सालय के लिए नयी अल्ट्रासाउण्ड मशीन को क्रय करने की सहमति

Spread the love
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला चिकित्सालय प्रबन्धन समिति की बैठक जिला चिकित्सालय के सभागार में ली। उन्होने बैठक में समिति के सदस्यों के साथ चिकित्सालय में बेहतर सुविधायें प्रदान किये जाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के लिए नयी अल्ट्रासाउण्ड मशीन को क्रय करने की सहमति प्रदान की। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में कार्यरत् संविदा कार्मिकों के मानदेय बढ़ाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठन करने के निर्देश दिये जिसमें मुख्य कोषाधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला एवं महिला चिकित्सालये सदस्य के रूप में होंगे जो कमेटी की संस्तुति होगी उसी आधार पर बढ़ाने की स्वीकृति दी जायेगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के पैथोलाजी लैब के लिए विभिन्न आवश्यक उपकरण क्रय करने की अनुमति भी प्रदान की गयी जिससे चिकित्सालय में किये जाने वाली विभिन्न जांचों में सुविधा प्रदान होगी। इस दौरान उन्होंने एक अतिरिक्त स्वच्छक रखने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

इस बैठक में अवगत कराया गया कि पोस्टमार्टम हाउस में विद्युत व्यवस्था नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जेल परिसर से पोस्टमार्टम हाउस में विद्युत व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा बैठक समिति के सदस्यों ने चिकित्सालय के अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी अपने विचार रखे और चिकित्सालय में बेहतर सुविधाओं के लिए अपने आवश्यक सुझाव दिये। इसके अतिरिक्त कमेटी के सदस्य किशन गुरूरानी, अशोक पाण्डे, मोती लाल वर्मा, संजय जोशी आदि ने अपने सुझाव दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रकाश वर्मा ने अनेक विषय समिति के सम्मुख अनुमोदन के लिए रखे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा विनीता शाह, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, जगजीवन बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles