जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हेतु किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया अपना नामांकन वापस
चमोली ।जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हेतु किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नही लिया है। यहाॅ पर तीनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने है। जबकि नारायणबगड के कोठली वार्ड से निर्वाचित लक्ष्मण सिंह का जिला पचंायत उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। उपाध्यक्ष पद हेतु तीन नामांकन हुए थे, इनमें से कर्णप्रयाग ब्लाक के थिरपाक वार्ड से निर्वाचित सदस्य लक्ष्मण सिंह तथा गैरसैंण ब्लाक के कोठा वार्ड से निर्वाचित सदस्य बलवीर सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विकासखण्ड पोखरी के सलना वार्ड से निर्वाचित जिप सदस्य रजनी भण्डारी, दशोली ब्लाक के देवरखडोरा वार्ड से निर्वाचित सदस्य योगेन्द्र प्रसाद तथा थराली ब्लाक के सूना वार्ड से निर्वाचित सदस्य देवी प्रसाद चुनाव मैदान में है।
दशोली ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर विनीता देवी निर्विरोध निर्वाचित है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए पंकज व राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु माहेश्वरी देवी, राजेन्द्र सिंह व पूरण सिंह चुनाव मैदान में है।
जोशीमठ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नही लिया। यहाॅ पर प्रमुख पद के लिए हरीश सिंह परमार तथा मीना देवी चुनाव मैदान में है जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रतिमा देवी व महावीर सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए दीपा देवी व संतोष लाल चुनाव मैदान में है।
घाट ब्लाक में प्रमुख पद के लिए अनीता देवी तथा भारती देवी चुनाव मैदान में है। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए अब्बल सिंह व चन्द्र सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए भरत सिंह व हरीश सिंह रावत चुनाव मैदान में है।
कर्णप्रयाग ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु अंजना देवी तथा चन्द्रेश्वरी देवी चुनाव मैदान में है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए गजेन्द्र सिंह व प्रदीप सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए अनीता देवी व अंजना देवी चुनाव मैदान में है।
पोखरी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु प्रीती देवी तथा राधारानी चुनाव मैदान में है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु पुष्पा देवी व पूरण सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु जयपाल सिंह व धीरेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में है।
गैरसैंण ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु वीरेन्द्र लाल तथा शशि देवी चुनाव मैदान में है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए प्रभावति व हरेन्द्र सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु राकेश उप्रेती व हिमेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में डटे है।
देवाल ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। यहाॅ पर प्रमुख पद के लिए दर्शन सिंह, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए संगीता देवी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह ने ही नामांकन किया है। यहाॅ पर प्रमुख पद के प्रत्याशी दलवीर सिंह के नामांकन वापस लेने के बाद प्रमुख पद पर दर्शन सिंह का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
नारायणबगड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए पृथ्वीपाल सिंह तथा यशपाल सिंह चुनाव मैदान में है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु कुशलानंद और दीपा देवी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु देवेन्द्र सिंह और सोनिया चुनाव मैदान में है।
थराली ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए कविता देवी तथा मंजू देवी चुनाव मैदान में है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु महावीर सिंह शाह व देवेन्द्र सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु हरेन्द्र सिंह व राजेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में है।

