पिटकुल ने वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों की धनराशि बांट दी केटर्स कोः पिन्नी    

Spread the love

विकासनगर।देवभूमि खबर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि 30 जनवरी 2018 को पिटकुल ने गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक श्रम संविदा सहकारिता संगठन के आग्रह पर वीर नारियों एवं युद्ध पदकों से अलंकृत पूर्व सैनिकों हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की दिशा में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड के तहत दो लाख रुपए स्वीकृत किए थे, जोकि एक सम्मान समारोह के माध्यम से 20 जरूरतमंद सैनिक परिवारों को प्रति परिवार 10 हजार रु के हिसाब से वितरित किए जाने थे, लेकिन उक्त स्वीकृत धनराशि 200000 पूर्व सैनिक परिवारों में न बांट कर उक्त धनराशि को भोजन इत्यादि में खफा दिया तथा उक्त का भुगतान मेगा स्वीट्स एंड कैटर्स को करने के आदेश 8-5-18 को पिटकुल द्वारा किए गए। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह धनराशि जरूरतमंद सैनिक परिवारों को वितरित होती तो कुछ भला होता लेकिन इससे कमीशन आदि का खेल नहीं खेला जाता। कैटर्स को बांट कर बहती गंगा में हाथ धोने का काम जरूर किया गया होगा। मोर्चा पिटकुल के इस कृत्य की निंदा करता है।

देवभूमि खबर

Related articles