टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा का किया स्वागत, भक्तों को फल वितरित किए

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा के अवसर पर समाजसेवी लच्छू गुप्ता द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्तों को बिंदाल पुल में फल वितरित किए गए। शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर व राज्य सरकार के दायित्वधारी भी उपस्थित रहे।

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान टपकेश्वर के जयकारे गूंजते रहे। पूर्व महामंत्री संगठन एवं 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। बारिश के बावजूद लोग बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान कुछ समय के लिए द्रोणनगरी भक्तिमय हो उठी। फल वितरण कार्यक्रम में राजपुर के विधायक खजान दास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक मधु जैन, भाजपा महामंत्री कुलदीप कुमार, जीपीएल सेठ, महारोजगार समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, रंजीत भंडारी, राजकुमार तिवारी, पूर्व पार्षद अंजू बिष्ट, सुनील कोहली, सरिता कोहली, रेखा निगम, सुमन सवाई, शिखा थापा, सुनीता आर्य, राहुल चैहान, पवन गौड़, सुरेश कुमार, युवा नेता अमन गुप्ता, सुमित पांडे, ललित श्रीवास्तव, दीपक कुमार, विशाल बिष्ट, अजय सिंह, शिखा थापा, दीपिका थापा आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles