ठोस काम करने की जरूरत, औचक निरीक्षण मात्र दिखावा:विजय बौड़ाई
देहरादून।मुख्यमंत्री द्वाराआईएसबीटी का निरीक्षण किया गया जोकि समझ से परे है और मात्र औचक निरीक्षण से स्थिति दुरस्त होंना कतई सम्भव नही है जबकि स्थिति को दुरुस्त करने के लिए ठोस काम करने की जरूरत है।केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि सबसे पहले तो आई एस बी टी खस्ता हाल जबसे बना है तब से लगातार जारी है, जोकि निश्चित रूप से सही की जानी चाहिए। जब से उत्तराखंड बना है तब से ही परिवाहन निगम परेशानी में है। बसों की स्थिति ठीक नही रहती,कर्मचारियों को तनख्वाह के लिये हमेशा जूझना पड़ता है। रोज बिना टिकट गाड़ियां चल रही हैं जिससे राजस्व की हानि हो रही है। सही मायने में पूरी परिवहन विभाग की स्थिति ठीक नही है ।सारी व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। मात्र औचक निरीक्षण करने से काम नही चलेगा बल्कि जरूरत है ठोस एवं प्रभावी काम करने की जरूरत है।
बौड़ाई ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से आईएसबीटी तक सभी सड़को से ही मुख्यमंत्री जी की गाड़ी गयी होगी लेकिन सड़को की खस्ता हाल को भी मुख्यमंत्री को देखना चाहिए था।स्मार्ट सिटी बनाने के चक्कर मे सरकार ने सुंदर दून को बदहाल दून में तब्दील कर दिया है। स्मार्ट सिटी का कार्य जिस गति से चल रहा है शायद ही 20 वर्षों मे पूरा हो पायेगा।मुख्यमंत्री थोड़ा निरीक्षण स्मार्ट सिटी कार्यो का भी करे तो शायद स्मार्ट सिटी का इंजन कुछ आगे बढ सकेगा। उक्रांद मुख्यमंत्री से स्मार्ट सिटी कार्यो को जल्दी करवाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग करता है तथा परिवहन निगम की कार्यप्रणाली के लिये ठोस काम करने की मांग करता है।
