डीआईजी गढवाल करन सिंह नगन्याल ने जनपद प्रभारियों के साथ वीसी बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डीआईजी गढवाल करन सिंह नगन्याल ने जनपद प्रभारियों के साथ वीसी बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Spread the love

देहरादून।।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र श्री करन सिंह नगन्याल ने आज गढवाल रेंज के समस्त एसएसपी/एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

उन्होंने परिक्षेत्र के समस्त जनपद पुलिस प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित करने के साथजन शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण करने एंव अवैध धंधो में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर में निरुद्ध कर ठोस कार्यवाही कर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जनपदों में प्रभावी गश्त एवं पिकेटिंग/पेट्रोलिंग करने ,किरायेदार/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर मकान मालिक के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए

उन्होंने आगामी त्यौहारी सीजन दीपावली आदि में पटाखों, आतिशबाजी की दुकानें भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न लगाने व अधिकृत लाइसेन्स धारकों के द्वारा ही विक्रय किये जाने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया ।

उक्त गोष्ठी में परिक्षेत्र के समस्त जनपद पुलिस प्रभारी सम्मिलित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles