डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने 108 सब इंस्पेक्टरों के किये तबादले
देहरादून।डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने 108 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। आज रेंज कार्यालय से यह तबादला लिस्ट जारी की गई है। इनमें से 46 सब इंस्पेक्टर्स को मैदानी क्षेत्रें में तैनात किया गया है जबकि 62 को मैदान से पहाड़ भेजा जा रहा है। तबादले किए गये सब इंस्पेक्टर्स 1 मई को तबादला लिस्ट के अनुरूप ही रिलीव होंगे।




