डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना प्रर्दशन 19 वें दिन भी जारी

Spread the love

देहरादून।प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में डीएलएड प्रशिक्षितों द्वारा धरना प्रर्दशन 19 वें दिन भी भारी बरसात के बावजूद जारी रहा।
विभिन्न जनपदों से एकत्रित हुए प्रशिक्षितों द्वारा प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया गया। तथा जोरदार नारों के साथ अपनी मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात की गयी‌।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में पिछले कई वर्षों से प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों की भर्ती नहीं हुई है। तथा विभाग द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर वादों को निपटाने में ढुलमुल रवैया दिखाया जा रहा है।वक्ताओं ने कहा कि आगामी 19 मार्च को कोर्ट केस की सुनवाई है जिसमें विभाग द्वारा मजबूती से पैरवी करने पर न्यायालय द्वारा अंतिम रूप से केस को समाप्त किया जा सकता है। जिससे प्राथमिक शिक्षक हेतु नयी भर्ती का रास्ता खुल जायेगा।अगर विभाग द्वारा 19 मार्च को माननीय उच्च न्यायालय में वाद को निपटाया नहीं गया तो मजबूरन प्रशिक्षितों को  क्रमिक अनशन पर बैठना पड़ेगा।इससे पूर्व कल डीएलएड प्रशिक्षितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री जी से व्यक्तिगत तौर पर और माननीय मुख्यमंत्री जी के निजी सचिव जी से मिले आश्वासन के बाद आज से होने वाले क्रमिक अनशन को फिलहाल 19 मार्च को कोर्ट केस की सुनवाई तक टाला जाता है।   इस अवसर पर मनीष जोशी, संदीप कोहली, निर्मला दानू, कोमल कांडपाल, सुशील, बृज मोहन, संजय खोलिया, अमित अग्रवाल, अनूप आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर