आयोग ने ई ई लोनिवि को लगाई फटकार, प्रशिक्षण लेने के दिए निर्देश: पिन्नी
विकासनगर।देवभूमि खबर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी, प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि मोर्चा द्वारा झजरेड, सहिया की सुरक्षा दीवार व अन्य घोटालों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय, अस्थाई खंड, लोनिवि, सहिया से सूचना मांगी थी, जिसमें लोक सूचना अधिकारी व अपीलीय अधिकारी, अधिशासी अभियंता ने अपने काले कारनामे छिपाने के लिए सूचना प्रदान करने में आनाकानी की तथा अपील निस्तारण के मामले में अधि. की घोर अवहेलना की ।
पिन्नी ने कहा कि अधिशासी अभियंता की इस गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली को लेकर मोर्चा द्वारा सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया गया, जिस पर गंभीरता दिखाते हुए सूचना आयुक्त श्री जे.पी. ममगई ने दिनांक 28/02/20 को अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाकर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने को चेताया तथा सूचना अधिकार अधिनियम का आवश्यकतानुसार अध्ययन कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए । पिन्नी ने कहा कि पूर्व में भी मा. आयोग द्वारा 5-6 बार अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई जा चुकी है । मोर्चा भ्रष्ट अधिकारियों को बिल्कुल नहीं बख्शेगा।

