पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट को डोईवाला क्षेत्र से विधायक बनाने की उठी मांग
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में जनसंपर्क के माध्यम से लगातार सक्रिय भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य को विधायक बनाने की मांग उठ रही है। क्षेत्र में खास पकड़ रखने वाले श्री भट्ट सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं।
23 डोईवाला विधान सभा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य नत्थनपुर देहरादून से सुभाष भट्ट को विधायक बनाने के लिए जोर शोर से आवाज उठ रही है। उनके समर्थक भाजपा हाईकमान से सुभाष भट्ट को न्याय देने और उनको भाजपा से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।इसका क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वागत एवं समर्थन मिल रहा है ।
सुभाष भट्ट लगातार दो बार डोईवाला विधान सभा के अंतर्गत नत्थनपुर से जिला पंचायत प्रतिनिधित्व कर चुके है । भाजपा डोईवाला से युवा चेहरे पर दाव लगागी ये देखने वाली बात होगी ।सुभाष भट्ट लगातार समाज सेवा के माध्यम से भाजपा विचारधारा और प्रधानमंत्री मोदी के अभियानों को बढ़ाते आ रहे हैं।

