त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रशिक्षण दिया
चमोली।दशोली, घाट एवं जोशीमठ ब्लाक में पहले चरण के तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर रविवार को जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को जीआईसी गोपेश्वर सभाकक्ष में निर्वाचन कार्यो का प्रशिक्षण दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं केर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। पहले चरण में तीन ब्लाकों में चुनाव संपन्न कराने के लिए 03 जोनल मजिस्ट्रेट, 03 जोनल पुलिस अधिकारी, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 27 सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को मतदान से पूर्व अपने क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, संचार सुविधा, रूटचार्ट आदि व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि अवरूद्व सड़क व संपर्क मार्गो को मतदान से पूर्व संबधित विभाग से समन्वय करते हुए सुचारू करें तथा अपने मोबाइल नंबरों का आपस में साझा करते हुए बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंनें कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर आरओ, एआरओ व निर्वाचन कन्ट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना दे। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक पहुॅचाने व उनकी सुरक्षित वापसी के बाद उनको कार्यमुक्त करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दशोली में गाडी, गौणा, पाणा, ईराणी, झींझी, सैंजी एवं घाट ब्लाक में पेरी, सुतोल, सैंती तथा जोशीमठ ब्लाक में मोल्टा, गणाई, डुमक, कलगोठ, द्वींगतोण, लाता, रैणी, सुराईथोटा, सुभाई, रिंगी, मल्लागांव, रैणीवल्ली, द्रोणागिरी, कोषा, जेलम, कागा, मलारी, नीति, गमशाली, बाम्पा, फरकिया कैलाशपुर व मेहरगांव के मतदेय स्थल शैडो एरिया में है। इन सभी शैडो एरिया के मतदेय स्थलों से संचार सुविधा हेतु सभी मजिस्ट्रेटों का वायरलेस सेट भी उपलब्ध किए जा रहे है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दशोली में गाडी, गौणा, पाणा, ईराणी, झींझी, सैंजी एवं घाट ब्लाक में पेरी, सुतोल, सैंती तथा जोशीमठ ब्लाक में मोल्टा, गणाई, डुमक, कलगोठ, द्वींगतोण, लाता, रैणी, सुराईथोटा, सुभाई, रिंगी, मल्लागांव, रैणीवल्ली, द्रोणागिरी, कोषा, जेलम, कागा, मलारी, नीति, गमशाली, बाम्पा, फरकिया कैलाशपुर व मेहरगांव के मतदेय स्थल शैडो एरिया में है। इन सभी शैडो एरिया के मतदेय स्थलों से संचार सुविधा हेतु सभी मजिस्ट्रेटों का वायरलेस सेट भी उपलब्ध किए जा रहे है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया जोशीमठ ब्लाक में कलगोठ, जखोला, कागा, द्रोणागिरी, किमाणा, डुमुक, भर्की एवं दशोली ब्लाक में झींझी, इराणी, धारकुमला, पाणा तथा घाट ब्लाक में प्रामणमती व कनोल के दो मतदेय स्थलों के लिए दो दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को ब्लाक से रवाना किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस के जोनल व सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन के जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बनाते हुए पूरी सजगता के साथ निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पार्टियों के साथ पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया गया है। यदि किसी को कोई कठिनाई है तो तत्काल अवगत कराऐं ताकि उसका त्वरित निराकरण किया जा सके। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को निर्वाचन के दौरान अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ही रहने के भी निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट को आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि बिना अनुमति के कोई रैली, जुलुस, जनसभा नही होगी तथा प्रचार में सरकारी संपत्तियों का इस्तेमाल बिल्कुल नही होगा। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को अपने पीठासीन अधिकारियों के संपर्क में रहकर बेहतर तालमेल बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर कैलाश चन्द्र पंथ ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान से पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति के बाद उनके दायित्वों एवं कार्यो के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दशोली, घाट एवं जोशीमठ ब्लाक के लिए नियुक्त सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोलन व सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

