एडीएम ने ली मेला समिति के सदस्यों की बैठक 

Spread the love
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। विगत वर्षों की भाॅति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव को शान्तिपूर्वक मनाये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल की अध्यक्षता में आज दशहरा मेला समिति के सदस्यों एवं राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियांे की एक बैठक जिला कार्यालय के सभागार मंे सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने दशहरा मेला समिति के सदस्यों को कहा कि नगर में पुतलों के निकलते समय प्रत्येक पुतले के सदस्यों को परिचय पत्र जारी करें ताकि महोत्सव में किसी प्रकार का व्यवधान एवं अशान्ति का माहौल न बनने पाये। उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन शराब की दुकानें 1ः00 बजे तक खुली रहेंगी और उसके बाद पूर्णतयः बन्द रहेंगी इस हेतु पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग को निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यदि कही पर शराब बिकती हुई पायी जाती है तो शराब विक्रेताओं एवं शराब पीने के ऊपर पैनी नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित् की जाय।
बैठक में अवगत कराया गया कि सभी पुतलें शिखर होटल के पास टैक्सी स्टैण्ट से चलना प्रारम्भ करेंगे तथा पुरानी व्यवस्था के अनुसार ये पुतलें लाला बाजार एवं मुख्य बाजार होते हुए आर्मी गेट से स्टेडियम पहुचेंगे इस दौरान मुख्य बाजार में किसी प्रकार की आतिशबाजी नहीं की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पुतलें दिन में 1ः00 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुॅच जायं इसका ध्यान आयोजकों को रखना होगा और इनका प्रस्थान 2ः30 बजे अनिवार्य रूप से कराना भी सुनिश्चित करना होगा ताकि समय से पुतलें स्थानीय स्टेडियम में पहुॅच सकें। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे एक पेयजल टैंकर टैक्सी स्टैण्ड एवं एक टैंकर स्टेडियम में उपलब्ध रखें। अपर जिलाधिकारी ने दशहरा महोत्सव को पर्यटन से जोड़ने के लिये इस महोत्सव की वीडियों एवं फोटोग्राफी कवरेज करने के निर्देश जिला पर्यटन अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव भव्य हो इस हेतु दशहरा महोत्सव समिति के सदस्यों एवं पुतला समिति के सदस्यों से इस महोत्सव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि नगर में जहाॅ पर भी स्ट्रीट लाईटे बन्द पड़ी है उन्हें ठीक करा लिया जाय साथ ही सफाई की विशेष व्यवस्था की जाय।
अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नगर में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरांे की स्थिति ठीक रखें साथ ही जहां पर नव दुर्गा महोत्सव व रामलीलाओं को आयोजन हो रहा है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम करें। इसके अलावा उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिये कि वे नगर में संयुक्त भ्रमण कर विद्युत केबिल, टेलीफोन व जल सस्थान की लाइनों का निरीक्षण कर लें ताकि पुतलों को ले जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि पुतलों की ऊॅचाई 14 फीट से ज्यादा न हो इसका विशेष ध्यान रखें। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर एक एम्बुलैंस, अग्निशमन वाहन व डाक्टरों की एक टीम खेल विभाग में उपलब्ध रहेंगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले पुतलों को ट्राफी प्रदान की जायेगी।
स्थानीय स्टेडियम में सफाई की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जायेगी और दशहरा महोत्सव समिति उन्हें यथोचित मात्रा में बडे कूडे़दान उपलब्ध करायेंगे। अपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत व नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये उनके क्षेत्रान्तर्गत झाॅड़िया हो रही है उनकी सफाई एक अभियान चलाकर शीध्र कर दें क्यांेकि अनेक स्थानों से तेंदुआ आने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये जो क्षेत्र संवेदनशील है वहां पर पिंजरे की व्यवस्था करा दी जाय। इस अवसर पर दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, मनोज वर्मा, दर्शन रावत, संजय अग्रवाल, हर्षिता टम्टा सहित अन्य लोगों ने अपने सुझाव रखे और जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि जो भी व्यवस्थायें दशहरा महोत्सव समिति करेंगी उसे वे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेकर काम करेंगी। अपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दशहरे के दिन चिकित्सा सम्बन्धी सभी व्यवस्थायें यथा समय सुनिश्चित कर ली जाय। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हंयाकी,, कोतवाली प्रभारी अरूण वर्मा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, प्रधान सहायक जिला पंचायत भगवती परिहार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर सहित दशहरा समिति के सभी सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles