दिवंगत पंत का पार्थिव शरीर दून पहुचने पर श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़

देहरादून।देहरादून के जोलीग्रांट पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री रहे दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़े। उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पिथौरागढ़ स्थित पैतृक घाट पर किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी समेत केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में उपचार के दौरान देहांत हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पहले दिल्ली और फिर विशेष विमान से जौलीग्रांट लाया गया। दिवंगत पंत के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट हवाई अड्डे के निकट एसडीआरएफ भवन में श्रद्धाजलि एवं दर्शनार्थ रखा गया है। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत नेता और लोग स्वर्गीय पंत को श्रद्धाजलि दी।। इसके बाद दिवंगत पंत के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री समेत अन्य भाजपा नेता भी पिथौरागढ़ रवाना ह पिथौरागढ़ में पंत के पार्थिव शरीर को पहले भाजपा कार्यालय संपूर्णानंद पार्क में दर्शनार्थ रखा जाएगा और फिर पंत निवास खड़कोट ले जाया जाएगा। वहां से उनकीअंतिम यात्रा प्रारंभ होगी। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

