दीदी बौखलाहट में देश के संविधान का भी अपमान कर रही है:मोदी

दीदी बौखलाहट में देश के संविधान का भी अपमान कर रही है:मोदी
Spread the love

बंगाल।पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां भाजपा की रैली न हो पाए इसके लिए टीएमसी सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी थी। दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है। वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं। मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया।अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं अपनी सत्ता जाने के डर से। उन्हें मां माटी, मानुष की नहीं सिर्फ और सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे, और अपने टोलाबाजों की परवाह है। दीदी अपने देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है।

;पीएम मोदी ने कहा कि स्थिति ये है कि यहां की मुख्यमंत्री तो दीदी हैं, लेकिन वो पीछे रहकर कैसे कैसों की दादागिरी और हुकूमत चलवा रही है। सारा कारोबार दीदी के जगाई-मथाई चला रहे हैं। दीदी को उन काली भक्तों, सरस्वती भक्तों, दुर्गा भक्तों और राम भक्तों के गुस्से की चिंता करनी चाहिए, जिनको पूजा भी डर-डर कर करनी पड़ती है। दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए और विदेशी कलाकारों के लिए ममता है।लेकिन हमारे आदिवासी युवा, हमारे सपूत जो राष्ट्र रक्षा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं उनके लिए कोई ममता नहीं है।

देवभूमि खबर

Related articles